Mon. Oct 5th, 2026

डोर टू डोर 265 को लगाए टीके

सरकारी अस्पताल ऋषिकेश की टीम ने रविवार को शहर के विभिन्न इलाकों में डोर टू डोर अभियान चलाकर 265 लोगों को कोविड रोधी टीके लगाए। नर्सिंग ऑफिसर राहुल सक्सेना ने बताया कि डोर टू डोर अभियान में मोबाइल टीम ने 147 लोगों को पहली डोज, 97 को दूसरी और 21 लोगों को कोविड रोधी टीके की तीसरी डोज लगायी। टीम में आशा फेसिलिटेटर अमिता चौहान आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed