Mon. Nov 23rd, 2026

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान:टीम ने मिलावट की जांच कर नमूने लिए

करौली मिलावट खोरी रोकने के लिए जिले में त्रैमासिक शुद्ध के लिए युद्ध अभियान संचालित है। जिसके तहत खाद्य निरीक्षण टीम ने कार्रवाई करते हुए खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दिनेश चंद मीणा ने बताया कि प्रदेश व्यापी शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत जिले में मिलावटी वस्तुओं के सैंपल लिए जा रहे हैं। जिनकी जांच कर मिलावट खोरों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि एफएसओ जगदीश प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम ने करौली में हिंडौन रोड पर कार्रवाई करते हुए वैष्णव डेयरी से दूध और विष्णु ट्रेडर्स से सरसों का तेल के सैंपल लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *