Sun. Oct 4th, 2026

ताड़ीखेत की टीम बनी विजेता

रानीखेत (अल्मोड़ा)। डायमंड महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब ताड़ीखेत की टीम ने जीत लिया है। फाइनल में ताड़ीखेत गर्ल्स ने भिकियासैंण की टीम को 41 रनों से हराया।

भिकियासैंण में हुए फाइनल में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए ताड़ीखेत की बालिकाओं ने 20 ओवर में 170 रन बनाए। जवाब देने उतरी भिकियासैंण की टीम 13 ओवर में 129 रनों पर ही ढेर हो गई। मनीषा बिष्ट को मैन ऑफ द मैच और पूजा अधिकारी को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिला। मंगलवार को ताड़ीखेत में बालिका क्रिकेटरों का स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अब बालिकाएं भी किसी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। बालिकाओं को प्रोत्साहित करना होगा। इससे उनका और भी विकास होगा। वहां पर टीम की पूजा अधिकारी, मनीषा बिष्ट, हिमानी अधिकारी, पूजा रावत, सुषमा मेहरा, कविता आर्या, बबीता रावत आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed