Tue. Oct 6th, 2026

आप प्रदेश प्रभारी ने कार्यकर्ताओं की ली बैठक

लोहाघाट। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और दिल्ली करोलबाग के विधायक विशेष रवि ने लोहाघाट में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोगों के बीच जाकर उनके पक्ष में वोट की अपील करने को कहा है।

प्रदेश प्रभारी ने कहा कि आप पार्टी दिल्ली मॉउल लेकर जनता के बीच वोट के लिए जाएगी। कहा कि उनकी पार्टी विकास के मुद्दे और रोजगार पर चुनाव लड़ रही है। कहा कि विस में आम आदमी पार्टी सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, बिजली और राजगार के मुद्दे लेकर जनता के पास पहुंच रही है। जहां उन्हें अच्छा संकेत मिल रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार से प्रेरित होकर लोग इस बार विकल्प के तौर पर आप पार्टी को चुनने का संकल्प ले चुके हैं। इस दौरान मोहनिया ने पार्टी प्रत्याशी राजेश बिष्ट के साथ नगर में भ्रमण कर प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed