Wed. Nov 25th, 2026

सम्मान:जिला आयुर्वेद कार्यालय के डॉ. उमेश चंद का किया सम्मान

करौली जिला आयुवेद कार्यालय फूटाकोट के डॉ.उमेश चंद शर्मा ऑचल प्रसूता प्रभारी को जिलाधीश की ओर से प्रदत्त सम्मान प्रशस्ति पत्र व शील्ड प्रमाण पत्र प्रधान चिकित्साधिकारी डॉ.महेश चंद जंगम व डॉ. गौरव अग्रवाल वरिष्ठ चिकित्साधिकारी की उपस्थिति में प्रदान किया गया। उपनिदेश गोविन्द शरण शर्मा ने बताया कि डॉ.उमेश चंद शर्मा ने वर्ष 2021 में 326 गर्भवती व प्रसूताओं का रजिस्ट्रेशन,440 पोषण किट देकर लाभांवित किया गया। वहीं गर्भवती महिलाओं में रक्त की कमी होने पर औषधी देकर रक्त की कमी को पूरा करने का प्रयास किया गया। वहीं उन्हें अपने खान पान के बारे में उचित जानकारी दी गई। इसलिए उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर कमाउंडर शिवचरण शर्मा,कृष्णकांत शर्मा,राजहंश शुक्ला,मनीष बाबू,धनुषराम मीणा,राकेश मीणा,छोटे लाल भरोसी मीणा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed