Mon. Oct 5th, 2026

आयोजन:सेन्ट्रल कॉ-ऑपरेटिव बैंक की साधारण सभा 5 को

दी बांसवाड़ा सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि. बांसवाड़ा की 68वीं साधारण सभा का आयोजन वर्चुअल माध्यम से वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए 5 फरवरी को सुबह 11 बजे होगा। साधारण सभा की अध्यक्षता बैंक प्रशासक एवं जिला कलेक्टर अंकित कुमार करेंगे। बैंक प्रबंधक निदेशक अमिनेश पुरोहित ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते साधारण सभा का आयोजन वीडियो कान्फ्रेंस के जरिये किया जा रहा है। इसमें सभी लैम्पस व्यवस्थापक व अध्यक्ष जुड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed