Tue. Jul 14th, 2026

चयन:राष्ट्रीय विज्ञान बाल कांग्रेस में छात्रा रेणुका व पायल का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

सवाई माधोपुर राबाउमावि मानटाउन की छात्रा रेणुका जांगिड़ व पायल वर्मा का राष्ट्रीय विज्ञान बाल कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। विद्यालय की बालिकाएं फरवरी माह के अंत में होने वाले राष्ट्रीय विज्ञान बाल कांग्रेस में वर्चुअल प्रजेंटेशन करेंगी। विद्यालय प्रधानाचार्य रेणु भास्कर ने बताया कि विद्यालय की बालिकाओं ने अपना प्रोजेक्ट मैनेजमेंट ऑफ नेचुरल रिसोर्सेज विषय पर बनाया, जिसकी सब थीम सोशल इनोवेशन फॉर सस्टेंनबल लिविंग थी। विद्यालय की बालिकाओं के गाइड के रूप में विद्यालय के रसायन विज्ञान विषय के व्याख्याता विशाल चौधरी की भूमिका रही। विद्यालय की प्रधानाचार्य रेणु भास्कर ने बालिकाओं का चयन होने पर सम्मानित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *