Sun. Aug 16th, 2026

सेनेगल ने जीता अफ्रीकी कप

सेनेगल ने पेनाल्टी शूटआउट में मिस्त्र को 4-2 से हराकर पहली बार अफ्रीकी कप का खिताब अपने नाम किया। सादियो माने ने पेनाल्टी शूटआउट में गोल दागकर मैच के निर्धारित समय के भीतर पेनाल्टी चूकने का खामियाजा भर दिया। इससे पहले, दोनों टीमों के बीच निर्धारित समय तक मैच गोलरहित बराबरी पर था। माने ने अपने साथी खिलाड़ियों के साथ जीत का जश्न मनाया लेकिन मुहम्मद सलाह को सांत्वना भी दी जिनकी आंखों में आंसू थे। सलाह मिस्त्र के लिए इस मुकाबले में कोई कमाल नहीं कर सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed