Wed. Jul 1st, 2026

डायट के प्राचार्य ने किया विद्यालयों का निरीक्षण

डायट रतूड़ा के प्राचार्य विनोद प्रसाद सिमल्टी ने कालीमठ घाटी के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूलों में शिक्षण और शिक्षणेतर गतिविधियों के साथ भौतिक व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। साथ ही संबंधित प्रधानाध्यापक व प्रबंधन को जरूरी निर्देश दिए। मंगलवार को निरीक्षण के तहत डायट प्राचार्य ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय व हाईस्कूल कालीमठ, राप्रावि और इंटर कॉलेज कोटमा और राप्रावि कविल्ठा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल के प्रधानाध्यापक व प्रधानाचार्य के साथ बातचीत की और कोरोनाकाल में स्कूलों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक व शिक्षणेत्तर गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान प्रवक्ता हरिबल्लभ डिमरी, इंदुकांता भंडारी, राखी बिष्ट मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *