Thu. Jul 2nd, 2026

काकड़ीघाट में लगे निशुल्क नेत्र शिविर में 10 लोगों के होंगे मोतियाबिंद के आपरेशन

रानीखेत (अल्मोड़ा)। हल्द्वानी-अल्मोड़ा स्टेट हाईवे पर स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सालय में आयोजित निशुल्क नेत्र शिविर में 50 रोगियों का इलाज किया गया जबकि 10 लोगों के निशुल्क मोतियाबिंद के आपरेशन होंगे। रोगियों का उपचार कर उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। चिलियानौला (रानीखेत) स्थित डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई अस्पताल दिल्ली की ओर से नेत्र शिविर लगा। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. नीतू मेहरा ने ग्रामीणों को आंख की देखरेख के लिए विशेष जानकारियां भी दीं। वहां पर सेवानिवृत्त कैप्टन आरएस मेहरा, कैंप कोऑर्डिनेटर लक्ष्मण मेहरा, नवीन कुवार्बी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *