Sun. Nov 22nd, 2026

निर्दलीय जितेंद्र नेगी ने जनसंपर्क किया

निर्दलीय प्रत्याशी जितेंद्र नेगी ने गुरुवार को धारकोट, भोपुर आदि क्षेत्रों का दौरा कर वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि डोईवाला में अब तक बाहरी प्रत्याशी ही विधायक बनकर आया है। जो चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र के लोगों की समस्या से सरोकार नहीं रखता। उन्होंने कहा कि वह इसी क्षेत्र के रहने वाले हैं और यहां के लोगों के दुख दर्द में हमेशा खड़े रहे हैं।

इस दौरान थानो न्याय पंचायत के कई ग्राम प्रधानों ने जितेंद्र सिंह नेगी को समर्थन दिया। जनसंपर्क अभियान में धारकोट प्रधान हंसो देवी, प्रधान पति भरत सिंह सोलंकी, उदय भिडोला, विक्रम सिंह रावत, महावीर सिंह नेगी, धर्मवीर सिंह नेगी, सुनील बहुगुणा, मनीष बहुगुणा, दिनेश प्रधान प्रतिनिधि, हेमंती रावत ग्राम प्रधान सनगांव, राजेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *