Sun. Nov 22nd, 2026

ब्लॉक शिक्षा आमुखीकरण कार्यशाला की बैठक आयोजित

हिंडोन ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आयोजित ब्लॉक आमुखीकरण कार्यशाला मे अतिथि उपखंड अधिकारी अनूप सिंह नए कार्यों की समीक्षा की और कार्यशाला की अध्यक्षता सीबीईओ कैलाश चंद मीणा ने की। अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हरिओम शर्मा ने बताया कि गुरुवार को ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ब्लॉक आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिस के मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी अनूप सिंह रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता सीबीईओ कैलाश चंद मीणा ने की। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा ब्लॉक में विभिन्न प्रकार की 8 प्रकरणों में आवंटित राशि की एबीईओ हरिओम शर्मा ने जानकारी दी। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा आवंटित राशि संबंधित विद्यालयों को भिजवाने की जानकारी दी। कार्यशाला में उपस्थित प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र शर्मा, कुम्हेर सिंह,पूनम पाठक, विकास गुप्ता आदि ने मिडडेमील. एमडीएमसी, विद्यालय विकास समिति आदि के बारे में जानकारी दी। आमुखीकरण कार्यशाला में प्रधानाचार्य एमडी भावना ने इस दौरान भजन प्रस्तुत किया। इस दौरान कार्यशाला में 52 प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *