Tue. Nov 24th, 2026

चिड़ावा मौसम अपडेट:शीत लहरों ने ठिठुराया, हालांकि धूप से थोड़ी राहत, एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना

चिड़ावा व आसपास के इलाकों में तेज शीत लहरों के कारण जनजीवन पर खासा असर देखने को मिल रहा है। शहर के बाजारों में भी सुबह लोगों की चहलकदमी कम ही देखने को मिल रही है।

ठंडी हवाओं ने पशु-पक्षियों की भी धूजणी छुड़ा रखी है। हालांकि धूप निकलने से हल्की राहत जरूर मिली है। दिन में अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक जाने की संभावना है।

मौसम विभाग ने जल्द ही एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई है। ऐसे में सर्दी से जल्द राहत मिलने की आशा कम ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed