Thu. Jul 2nd, 2026

मनरेगा कार्यों का निरीक्षण:अधिकारियों की टीम ने मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया, 26 श्रमिकों की अनुपस्थिति मिली

दौसा लवाण पंचायत समिति के अधीन चल रहे नरेगा कार्यों का मंगलवार को विकास अधिकारी नरेंद्र कुमार मीणा, ग्राम विकास अधिकारी मनमोहित मीणा, नरेगा सहायक राजेंद्र कुमार की टीम ने औचक निरीक्षण किया। विकास अधिकारी नरेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि ग्राम पंचायत बड़ा गांव की रोज वाली तलाई पर चल रहे नरेगा कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य स्थल पर मस्टररोल में अंकित श्रमिकों का जॉब कार्ड से मिलान कर एक -एक श्रमिक की उपस्थिति दर्ज की । ग्राम विकास अधिकारी मनमोहित मीणा ने बताया कि कार्यस्थल पर 106 श्रमिकों का नाम मस्टररोल में दर्ज था तथा 26 श्रमिकों की अनुपस्थिति पाई गई। टॉस्क के अनुसार करें कार्य। विकास अधिकारी ने कार्यरत मैट को निर्देशित करते हुए कहा कि श्रमिकों का समूह बनाकर कार्य का बंटवारा करें पूरा काम पूरी मजदूरी के तहत कार्य संपादित कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *