Wed. Jun 3rd, 2026

महिला हॉकी विश्व कप में भारत ग्रुप ए में इंग्लैंड, चीन और न्यूजीलैंड के साथ

एक जुलाई से स्पेन और नीदरलैंड में होने वाले विश्व कप के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम को पूल बी में रखा गया है। भारत को इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और चीन के साथ रखा गया है। भारतीय टीम ने हाल ही में मस्कट में एशिया कप में तीसरे स्थान पर रहकर विश्व कप के लिए क्वालिफाई किया था।

भारतीय टीम पिछले विश्व कप में पहली बार शीर्ष आठ में रही थी। नीदरलैंड ग्रुप ए में जर्मनी, आयरलैंड और चिली के साथ है, जबकि पूल सी में मेजबान स्पेन, अर्जेंटीना, कोरिया और कनाडा हैं। ग्रुप डी में ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, जापान और दक्षिण अफ्रीका हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed