Thu. Apr 30th, 2026

हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत में आरक्षण हेतु अधिसूचना का कांग्रेस ने किया विरोध

कांग्रेस मुख्यालय से जारी संयुक्त बयान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरिद्वार जिले के पंचायत चुनाव में आरक्षण के लिए जिलाधिकारी द्वारा जारी अधिसूचना का पुरजोर विरोध किया है ।

गणेश गोदियाल ने कहा के जब तक प्रदेश में चुनाव गतिमान है और नई सरकार का गठन नहीं हो जाता ऐसे में नीतिगत निर्णय लेना सही नहीं है ।
श्री रावत ने कहा राज्य में जब आदर्श आचार संहिता लगी हुई है तो ऐसे में आरक्षण को लेकर जारी की गई अधिसूचना से हरिद्वार जिले के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है और दोनों ने ही इस मुद्दे पर हरिद्वार के कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों काजी निजामुद्दीन ममता राकेश फुरकान सतपाल ब्रह्मचारी इत्यादि के साथ सलाह करी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *