Thu. Apr 30th, 2026

एक-एक कर तमाम बड़े नेताओं से मिल रहे कौशिक, क्या है माजरा,

भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक ने आज पूर्व केंद्रीय मंत्री और हरिद्वार लोकसभा सांसद के देहरादून आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनो नेताओ के बीच चुनाव की दृष्टि से समीक्षात्मक तथा समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

इससे पहले मंगलवार को उन्होंने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र से भी मुलाकात की थी जिसे लेकर तमाम निहितार्थ निकाले गए। अभी कुछ दिन पहले lakshar से भाजपा प्रत्याशी संजय गुप्ता ने उन पर भीतरघात के आरोप लगाए थे जिसे लेकर कौशिक की काफी फजीहत हुई थी। ऐसे में एकाएक उनके ये मुलाकातों के दौर सबको चौंका भी रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *