Thu. Apr 30th, 2026

MP के भिंड का एक परिवार पुलिस के डर से भोपाल पहुंचा, CM हाउस अधिकारियों से मिलकर भी डर नहीं हुआ दूर

भिंड जिले का एक परिवार इन दिनों 500 किलोमीटर दूर भोपाल में पड़ा है। यहां मुख्यमंत्री निवास के सामने इस परिवार का मुखिया अपनी पत्नी व बेटी के साथ पहुंचा और कह रहा है कि उसे भिंड पुलिस से डर है। उसे एससी-एसटी एक्ट में फंसाने के बाद अब भिंड पुलिस कुछ भी कर सकती है और सीएम हाउस के अधिकारियों से मुलाकात के बाद भी उसके मन में भिंड पुलिस का खौफ बरकरार है।

मकान विवाद में पुलिस का दबाव
देवेंद्र सिंह राजावत ने मीडिया से चर्चा में कहा है कि उसने एक व्यक्ति से मकान लिया था और तीन लाख रुपए उसे एडवांस भी दे दिए हैं। मकान का सौदा नौ लाख में तय हुआ था लेकिन अब वह 28 लाख रुपए मांग रहा है। इसमें भिंड के देहात थाना के प्रभारी रामबाबू यादव और तीन पुलिसकर्मी ने रुचि लेते हुए उन पर दबाव बनाया है कि वे मकान छोड़ दें और एडवांस में से एक लाख रुपए लेकर मकान खाली कर दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *