Sat. Nov 21st, 2026

चिड़ावा मौसम अपडेट:सुबह तेज हवाएं चली, अब होगी तापमान में बढ़ोतरी

चिड़ावा शहर में आज मौसम में बदलाव नजर आया। चिड़ावा और आसपास के इलाके में सुबह तेज हवाओं का दौर चला जारी रहा। लेकिन बाद में 10 बजे तक हवाओं की गति धीमी हो गई। इलाके में तेज हवाओं के कारण सुबह हल्की सर्दी का असर बना हुआ था।

मौसम विभाग के अनुसार दिन में तापमान में बढ़ोतरी आने से गर्मी का असर बना रहेगा। तापमान में एक से दो डिग्री तक बढ़ोतरी होगी। 33 से 34 डिग्री अधिकतम तापमान रहने के आसार हैं। फिलहाल आर्द्रता 57 फीसदी बनी हुई है। धूप से फसलों को फायदा मिलेगा। जिससे किसानों की चिंता भी दूर हुई है। इलाके में तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी, और गर्मी का असर भी देखने को मिलेगा। बढ़ते तापमान के कारण अब घरों में पंखे चलने शुरु हो गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *