Thu. Aug 13th, 2026

समस्याओं का समाधान:डिस्कॉम का राजस्व वसूली शिविर आज

पोकरण विधान सभा क्षेत्र में शनिवार को ग्राम पंचायत लाठी में डिस्कॉम द्वारा राजस्व वसूली शिविर आयोजित किया जाएगा। डिस्कॉम के सहायक अभियंता ने बताया कि मार्च माह को देखते हुए राजस्व शिविर आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शनिवार को ग्राम पंचायत लाठी, रविवार को रामदेवरा, सोमवार को सांकड़ा में राजस्व वसूली शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर में लंबे समय से बकाया पड़े बिजली बिल, बिल में संशोधन करने सहित कई समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed