Thu. Aug 13th, 2026

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ एनएसएस शिविर का शुभारंभ

एलबीएस स्नाकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ के सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ राउप्रावि दीना हल्दूचौड़ विद्यालय में पौधरोपण स्वच्छता व रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। प्राचार्य प्रो. डॉ. ललित मोहन पांडे ने स्वयंसेवियों को अनुशासित होकर कार्य करने का संदेश दिया। डॉ. इंद्र मोहन पंत व डॉ. मनोज जोशी ने स्वयंसेवियों को विद्यार्थी के पांच लक्षणों को जीवन उतारने का संदेश दिया। इस मौके पर डॉ. गीता तिवारी पांडे, प्रधानाध्यापक भुवन गुणवंत, डॉ. हेम चन्द्र, राकेश कुमार, गणेश जोशी, उमाशंकर, जयपाल, नितीश कुमार धारियाल, पंकज जोशी व एनएसएस स्वयंसेवी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed