Fri. Nov 20th, 2026

हम मेहनत को वोट में तब्दील करने में कामयाब नहीं हुए – जयेंद्र

विस्थापित क्षेत्र निर्मल आमबाग में कांग्रेसियों ने एक कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें विधानसभा ऋषिकेश सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जयेंद्र रमोला ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा सहित उत्तराखंड की जनता की ओर से दिए गए जनादेश का विनम्रतापूर्वक सम्मान करते हैं। लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर मेहनत की, जनता के मुद्दों पर संघर्ष किया, लेकिन हम अपनी मेहनत को वोट में तब्दील करने में कामयाब नहीं हुए। विस्थापित क्षेत्र के लोगों ने उन्हें हमेशा की तरह भरपूर प्यार दिया है।

इस मौके पर विजेंद्र गुलियाल, हरि सिंह भंडारी, गुड्डी पोखरियाल, मिली सजवाण, गंभीर गुलियाल, मनीष मैठाणी, धर्मेंद्र गुलियाल, आशीष रतूड़ी, अमित राय, शशि रावत, अंजना रमोला, गुड्डी राणा, जगदंबा रतूड़ी, अनुष्का गुलियाल, बलवीर रावत, विजयपाल सजवाण और भगवान सिंह राणा आदि मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *