Fri. Nov 20th, 2026

अधिकतम तापमान 32 डिग्री पहुंचा

रुड़की में सोमवार को गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। अधिकतम तापमान 32 डिग्री पहुंच गया। मार्च आधा बीतने के साथ गर्मी सताने लगी है। सोमवार को ग्यारह बजे बाद ही धूप में खड़ा होना मुश्किल हो गया। मार्च में ही गर्मी पसीना छुड़ाने लगी। आईआईटी स्थित कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार सोमवार को रुड़की में अधिकतम तापमान 32 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *