Sun. Nov 22nd, 2026

दो ई मित्र केंद्रों का किया निलंबित:तय राशि से अधिक राशि वसूलने पर किया निलंबन, उपखंड अधिकारी ने लगाया जुर्माना

टोडाभीम राज्य सरकार द्वारा निर्धारित रेट से अधिक राशि वसूलने पर दो ई मित्र केंद्रों के निलंबन की कार्रवाई की गई। सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के ब्लॉक प्रोग्रामर प्रकाश चंद मीणा ने बताया कि जिला कलेक्टर एवं संयुक्त निदेशक के आदेश अनुसार उपखंड क्षेत्र में ई मित्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमें 50 से अधिक ट्रांजैक्शन वाले उपभोक्ताओं से रैंडम ली संपर्क किया गया। जिसमें दो ई-मित्रों में राशि से अधिक पैसे वसूलने की शिकायत पाई गई। जिस पर उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद मीना ने दो ई-मित्रों संचालकों पर कार्यवाही की। जिन पर उपखण्ड अधिकारी ने 2000 एवं 1000 का जुर्माना लगाते हुए, 15 व 7 दिन के लिए निलंबन किया।

प्रकाश चंद मीणा ने बताया कि सभी ई-मित्र संचालकों को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित राशि से अधिक वसूलने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इस तरीके की शिकायत मिलने पर तुरंत प्रभाव से ई-मित्र संचालक की जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *