Thu. Nov 19th, 2026

तम्बाकू नियंत्रण पर कार्यशाला

हल्द्वानी। राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत रानीबाग स्थित होटल में मंगलवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। एसीएमओ नैनीताल डॉ. तरुण कुमार टम्टा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यशाला में ब्लॉक कॉर्डिनेटर, काउंसलर व शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों को तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभाव के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। सामाजिक कार्यकर्ता हरेन्द्र कठायत विभिन्न अधिनियम के बारे में बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *