Tue. Jul 14th, 2026

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान:खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने महू और हिंडौन से खाद्य सामग्री के सैंपल लिए

हिन्डौन शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने महू व हिंडौन से खाद्य सामग्री के तीन सैंपल लेने की कार्रवाई की है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी जगदीश गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से चलाए गए शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दिनेश मीणा के निर्देश पर मंगलवार को तीन मिष्ठान भंडारों पर सैंपल लेने की कार्रवाई की है। जिनमें महू इब्राहिमपुर की गोयल मिष्ठान भंडार से मावा बर्फी व ओम जोधपुर मिष्ठान भंडार से काजू बर्फी का सैम्पल लिया है। इसके अलावा रीको स्थित एस.के. इंडस्ट्रीज एरिया हिंडौन से गेहूं के आटे का सैंपल लेने की कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed