Tue. Jul 14th, 2026

उपलब्धि:हैंडबॉल में गोल्ड मेडल जीतने पर प्रियंका का किया स्वागत

बारां शहर के पुरानी सिविल लाइन स्थित हिंदी प्रचारिणी भवन में हैंडबॉल संघ की ओर से रविवार को 16वीं एशियन प्रतियोगिता कजाकिस्तान में भारत की गोल्ड मेडल विजेता प्रियंका मीणा का बारां आगमन परस्वागत-सम्मान किया गया।हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष अरमान मालिक, सचिव दक्षराज सिंह हाड़ा, कोषाध्यक्ष वेदप्रकाश नामा, उपाध्यक्ष रामहेत मीणा, देवेंद्र सिंह राजावत समेत सभी ने संघ की तरह से शॉल ओढ़ाकर शील्ड भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर संघ के अध्यक्ष अरमान मालिक ने बताया कि प्रियंका विगत 5 सालों से राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद जयपुर की ओर से संचालित महिला हैंडबॉल अकादमी जयपुर में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी कोच प्रियदीप सिंह व कोच मनीषा राठौड़ से प्रशिक्षण प्राप्त कर यह मुकाम हासिल कर जिले सहित देश-प्रदेश को गौरवान्वित किया।

हैंडबॉल कोच पूर्व जिला हैंडबॉल सचिव प्रहलाद सिंह, फुटबॉल संघ से निर्मल मथोडीया, वेटलिफ्टिंग संघ के कुशलपाल प्रजापति, पावरलिफ्टिंग संघ के मूलचंद शर्मा, ओलंपिक संघ के सत्येन्द्र शर्मा, कुश्ती संघ के कन्हैयालाल मालव, आत्माराम मीणा, बॉलीवॉल संघ के मुकेश महेरा, नगेंद्र सिंह, खो-खो संघ के धर्मेंद्र सुमन, हॉकी संघ से नरेंद्र बैरवा, नरेश नागर, हैंडबॉल राष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक, संघ सदस्य पदमेश शर्मा, शिक्षक संघ से नरेंद्र तिवारी, शिल्पा कछावा, व्यख्याता खेल प्रेमी व जनप्रतिनिधि दिलीप शाक्यवाल, ललित गुर्जर समेत सभी ने स्वागत किया। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर अध्यक्ष महावीर नामा के निर्देश पर शहर महामंत्री हेमंत शर्मा की अगुवाई में श्रीराम स्टेडियम में प्रियंका मीणा का स्वागत किया।

शहर प्रवक्ता सचिन सनाढ्य ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की ओर से खेलकर हैंडबॉल एशियन चैम्पियनशिप कजाकिस्तान में भारतीय टीम को पहली बार गोल्ड मेडल दिलाने वाली मांगरोल क्षेत्र की प्रतिभा प्रियंका मीणा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष निर्मल माथोडीया, भाजपा नेता ताराचंद गुर्जर, विद्यारतन जयंत, बद्रीप्रसाद मेघवाल, नेता प्रतिपक्ष दिलीप शाक्यवाल, महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष अंतुरानी शर्मा, शहर उपाध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर, सुनील यादव, गिरीश मूंदड़ा, योगेश शर्मा, जगदीश नरवाल, शहर मंत्री आशु अरोड़ा, पार्षद मदनमोहन नागर, विजय पिपलानी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed