Thu. Nov 19th, 2026

यशपाल आर्य को बनाया जाए नेता प्रतिपक्ष: डालाकोटी

भीमताल। भीमताल कांग्रेस नगर अध्यक्ष डीके डालाकोटी ने पार्टी नेतृत्व से वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग की है। वह विधान सभा अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री और दो बार कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह पार्टी के मजबूत स्तंभ हैं। कहा यदि पार्टी नेतृत्व उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाता है तो इससे निश्चित ही पार्टी को नई ऊर्जा व मजबूती मिलेगी। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपने की मांग की है। साथ ही उन्होंने पार्टी शीर्ष नेताओं से एकजुट होकर कांग्रेस की मजबूती के लिए आगे आने पर जोर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *