Tue. Jul 14th, 2026

जन संवाद:स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जन संवाद में कई मुद्दों पर की चर्चा

सवाई माधोपुर कम्युनिटी एक्शन फॉर हैल्थ के अंतर्गत जिले के फलौदी गांव में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें स्वास्थ्य सेवाओं में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभागीय कार्मिकों व आमजन से चर्चा की गई। इसके लिए गांव स्तर व फैसिलिटी स्तर पर इनक्वायरी के लिए राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान की ओर से निश्चित किए गए चैकलिस्ट व फॉरमेट के अनुरूप गांव का रिपोर्ट कार्ड बनाया गया।

इसमें जनप्रतिनिधियों, वीएचएससी सदस्यों, सेल्फ हेल्प ग्रुप, एनजीओ की भागीदारी सुनिश्चित की गई। गांव के रिपोर्ट कार्ड के अनुसार इन्फ्रास्ट्रक्चर, कार्मिक, उपकरण, आपूर्ति अनऑफिशियल चार्ज, देखभाल की गुणवत्ता, कार्यशाला के बारे में चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed