Tue. Jul 14th, 2026

महिला कबड्डी लीग:सवाई माधोपुर के कुलदीप गौतम हरियाणा में होने वाली महिला कबड्डी लीग में कमेंट्री करेंगे

सवाई माधोपुर जिले के रहने वाले एंकर कुलदीप गौतम हरियाणा राज्य के हिसार जिले में होने वाली महिला कबड्डी लीग में कमेंट्री करेंगे। 23 से 25 मार्च तक आयोजित होने वाली इस लीग में देश के विभिन्न राज्यों की 8 टीमें भाग लेंगी।

वहीं दूसरी ओर कुलदीप गौतम पिछले आठ साल से अलग-अलग तरह के 12 खेलों में कमेंट्री करते आ रहे हैं। एक न्यूज चैनल पर वे भारत-पाकिस्तान के टी-20 वर्ल्ड कप पर भी स्पोर्ट्स एक्सपर्ट के तौर पर डिबेट कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने दूसरे राज्यों में होने वाले स्पोर्ट्स सहित अन्य गतिविधियों में भी एंकरिंग कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया हैं। वे कई बार राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मानित हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed