Sat. Nov 21st, 2026

राज्‍य के सभी इलाकों में मौसम साफ, पसीने छुड़ा रहा लगातार चढ़ रहा पारा

देहरादून : उत्‍तराखंड के सभी इलाकों में बुधवार सुबह से ही चटख धूप खिल रही है। वहीं लगातार चढ़ते पारे की वजह से बढ़ रही गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी बुधवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।

चटख धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी 

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा और चटख धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है

ज्यादातर क्षेत्रों में गर्मी का अहसास

वहीं लगातार कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। ज्यादातर क्षेत्रों में गर्मी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट बदल सकता है। जबकि, गुरुवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश हो सकती है।

कुछ दिनों से प्रदेश में लगातार बढ़ रही गर्मी 

 

पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में लगातार गर्मी बढ़ रही है। मैदानी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक अधिक बना हुआ है। बुधवार को पंतनगर में सर्वाधिक तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान रानीचौरी में 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *