Sat. Nov 21st, 2026

कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर डेविड हसी बोले- श्रेयस को क्रिकेट की अच्छी समझ, वह नैचुरल लीडर हैं

आईपीएल की दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) टीम के मेंटर डेविड हसी का मानना है कि टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर को क्रिकेट की अच्छी समझ है। उन्होंने आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के रूप में अपने कौशल को साबित किया है।

अय्यर को केकेआर ने नीलामी में 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। हसी ने बुधवार को कहा कि श्रेयस अय्यर नैचुरल लीडर हैं और काफी सम्मानित खिलाड़ी हैं। उसे पता है कि परिस्थितियों के अनुसार खेल कैसे खेलना है।

हसी ने कहा- मुझे लगता है कि उसे कप्तान नियुक्त करना ब्रेंडन मैकुलम और केकेआर प्रबंधन का अच्छा फैसला है। मैं पैट कमिंस को अच्छी तरह से जानता हूं। वह अच्छे उपकप्तान साबित होंगे और वह आगे बढ़कर भी नेतृत्व करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *