Sun. Jun 28th, 2026

अभियान:नगर परिषद ने अब तक तीन हजार पट्टे किए जारी

जैसलमेर नगर परिषद जैसलमेर द्वारा प्रशासन शहरों के संग अभियान के दौरान राज्य सरकार के निर्देशों की पालना में अब तक कुल 3 हजार से ज्यादा आवासीय पट्‌टे जारी किए है। सभापति हरिवल्लभ कल्ला के नेतृत्व एवं आयुक्त नगर परिषद शशिकांत शर्मा के निर्देशन में नगर परिषद की टीम ने वार्ड पार्षदों का सहयोग लेकर अभियान के दौरान पट्टे जारी करने में अच्छा कार्य किया है।

प्रदेश में नगर परिषद जैसलमेर 5 टॉप नगरीय निकाय में रही है। अभियान के दौरान 3 हजार से अधिक आवासीय पट्टे जारी कर लोगों को लंबे समय से उनकी मांग की पूर्ति कर बहुत बड़ा लाभ दिया है। नगर परिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला ने बताया कि आवासीय पट्टे के मामले में अभियान के दौरान किए गए उल्लेखनीय कार्य के लिए स्वायत्त शासन विभाग स्तर पर भी इसकी तारीफ हुई है। उन्होंने बताया कि इसके लिए नगर परिषद जैसलमेर की ओर से घर घर पट्टा, हर घर पट्टा का अभियान चला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed