Wed. Nov 25th, 2026

800 मीटर दौड़ में ममता और अभिषेक ने मारी बाजी

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि परिसर, ऋषिकेश में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन 800 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में ममता और बालक वर्ग में अभिषेक ने बाजी मारी। अन्य प्रतिस्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।

गुरुवार को कॉलेज के खेल मैदान में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य पंकज पंत ने किया। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते पिछले दो साल से खेलकूद प्रतियोगिताएं प्रभावित रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed