Tue. Nov 24th, 2026

नेहरू युवा केंद्र ने ग्रामीणों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया

बेरीनाग। सरकार के आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के तहत नेहरू युवा केंद्र ने विभिन्न गांवों में जागरूकता कार्यक्रम चलाकर लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेविका दीक्षा कार्की के नेतृत्व में स्वयंसेवक पांखू, कांडे-किरौली क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्राप्तकर्ता प्रदीप महरा ने ग्रामीणों को सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। महरा ने सभी लोगों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने को कहा है। यहां धीरज जोशी, पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक योगेश मेहरा, संगीता सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed