Thu. Nov 19th, 2026

कविता-मनोज की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंची

हरियाणा पंचकुला में आयोजित अखिल भारतीय सर्विसेज राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में सीमांत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर मिक्स डबल्स के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। यह पहला मौका है जब राज्य की मिक्स डबल्स की कोई जोड़ी प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहुंची है।

पंचकुला में बीते 24 मार्च से अखिल भारतीय सर्विसेज राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। सीमांत से जीआईसी शैलकुमारी के व्यायाम शिक्षक मनोज वर्मा और जिला उद्योग केंद्र को महाप्रबंधक कविता भगत मिक्स डबल्स में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। मनोज वर्मा ने बताया कि बीते रोज हुए एक मुकाबले में उन्होंने तमिलनाडु की जोड़ी को 21-11,21-13 से हराकर क्वाटर फाइनल में अपना जगह बनाई है। मनोज का दावा है कि अब से पहले प्रदेश से कोई भी जोड़ी क्वाटर फाइनल तक नहीं पहुंची है। उनकी जीत पर टीम मैनेजर पुष्कर नेगी, टीम कोच भुवन चंद्र जोशी, भूपेंद्र बसेड़ा, जिला बेडमिंटन एसोसिएशन के समस्त दोनों खिलाड़ियों ने खुशी जताते हुए प्रतियोगिता के आगे मुकाबले के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *