Fri. Nov 27th, 2026

पेस एकेडमी ने जीता अंडर-14 जिला क्रिकेट लीग टूर्नामेंट

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार की ओर से आयोजित अंडर-14 जिला क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का फाइनल पेस एकेडमी ने जीता। फाइनल मुकाबले में पेस एकेडमी भगवानपुर ने वीर शौर्य क्रिकेट एकेडमी को सात विकेट से हराया।

सोमवार को हुए फाइनल में वीर शौर्य क्रिकेट एकेडमी ने 36.4 ओवर में 82 रन बनाए। रिहान और शाद ने तीन-तीन विकेट लिए। पेस एकेडमी ने 16.5 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 83 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। अम्पायर की भूमिका विनय कुमार शर्मा, राहुल गुप्ता, अजय वैद्य, योगेश ने निभाई, जबकि अग्रिम शर्मा एवं अश्विनी कुमार स्कोरर रहे। देवेंद्र ब्रह्म ने आखों देखा हाल सुनाया। मुख्य अतिथि क्रिकेट एसोसएिशन ऑफ उत्तराखण्ड के संरक्षक एएस मेघवाल, अध्यक्ष जोतसिंह गुनसोला, सचिव महिम वर्मा, अंतरिम कोषाध्यक्ष दीपक मेहरा, विकास गोयल, सीएओएच के अध्यक्ष नीरज कुमार, सचिव इंद्रमोहन बड़थ्वाल ने पुरस्कार वितरित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed