Fri. Nov 20th, 2026

वॉलीबाल में बीडीएस चतुर्थ वर्ष की टीम ने जीता मुकाबला

सीमा डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में जलतरंग के दूसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिताओं में बीडीएस के छात्रों ने दमखम दिखाया। वॉलीबाल में बीडीएस चतुर्थ वर्ष की टीम ने प्रथम वर्ष की टीम को 2-1 से हराया।

बुधवार को सीमा डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में सांस्कृतिक कार्यक्रम जलतरंग के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। स्पोर्टस समिति के संयोजक डा. तरुण राणा ने बताया कि वॉलीबाल के बालक वर्ग में बीडीएस चतुर्थ वर्ष और बीडीएस द्वितीय वर्ष के बीच मुकाबला हुआ। इसमें बीडीएस चतुर्थ वर्ष ने 2-1 से मुकाबला जीता। बास्केटबाल बालिका वर्ग में बीडीएस चतुर्थ वर्ष की टीम ने बीडीएस प्रथम वर्ष को हराया। थ्रो बॉल बालिका वर्ग में बीडीएस तृतीय वर्ष ने इंटर्नस की टीम को हराया। मौके पर संस्थान के चेयरमैन डा. अमित गुप्ता, कार्यकारी निदेशक अजय गर्ग, डा. नारायण प्रसाद, डा. हिमांशु ऐरन, डा. मुदित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *