Mon. May 25th, 2026

खाद्य सुरक्षा याेजना:दो साल बाद खाद्य सुरक्षा पाेर्टल शुरू करने के दिए निर्देश

जैसलमेर खाद्य सुरक्षा याेजना में नाम जुड़वाने के लिए इंतजार कर रहे जिले के हजाराें परिवाराें काे अब राहत मिली है। सरकार के निर्देश के बाद खाद्य व नागरिक आपूर्ति विभाग ने नए आवेदनाें के लिए पाेर्टल शुरू करने काे कहा है। रसद विभाग के इस निर्णय के बाद जिले में खाद्य सुरक्षा से वंचित पात्र परिवार नाम जुड़ा सकेंगे।

खाद्य विभाग के शासन सचिव नवीन जैन ने खाद्य सुरक्षा सूची में नए नाम जुड़वाने व हटवाने के लिए पाेर्टल शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसमें नए आवेदन ई-मित्राें के जरिए कर सकेंगे। नए परिवाराें का पंजीयन जनाधार कार्ड के जरिए किया जाएगा। प्रदेश में 18 मई 2020 काे सरकार के निर्देश के बाद खाद्य सुरक्षा पाेर्टल काे बंद कर दिया गया था।

राज्य में 1.04 कराेड़ परिवार याेजना में हैं। 33 जिलाें में 2 कराेड़ 6 लाख 46 हजार 637 परिवाराें के राशनकार्ड बने हुए हैं। जिनमें 1 कराेड़ 4 लाख 53 हजार 16 परिवार याेजना में हैं। इनमें 4 कराेड़ 31 लाख 68 हजार 105 सदस्य हैं। इनमें 615607 परिवार अंत्योदय, 2141290 बीपीएल, 543400 स्टेट बीपीएल व 7152719 एपीएल हैं। विभाग के प्रमुख शासन सचिव ने एक अप्रैल काे पाेर्टल खाेलने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *