चंबल रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट:अब माइनर मॉनिटरिंग होगी, हर हफ्ते कार्य की प्रगति, टारगेट रिपोर्ट लेंगे प्रमुख शासन सचिव
कोटा राजस्थान और कोचिंग सिटी कोटा को पर्यटन के क्षेत्र में विश्वव्यापी पहचान दिलाने वाले गतिशील प्रोजेक्ट चंबल रिवर फ्रंट कि अब माइनर मॉनिटरिंग की जाएगी यानी हर हफ्ते यूडीएच विभाग के प्रमुख शासन सचिव ठेकेदार एवं अभियंताओं से सप्ताह भर में किए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट लेंगे। बेहतर कार्य करने वालों की सराहना की जाएगी और कार्य में देरी पाए जाने पर जुर्माना लगाया जाएगा। यूडीएच विभाग के प्रमुख शासन सचिव कुंजीलाल मीणा ने बड़ा टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनने जा रहे चंबल रिवर फ्रंट का निरीक्षण करने के बाद यह बात कही।
यूडीएच प्रमुख शासन सचिव ने नगर विकास न्यास के अधिकारियों प्रोजेक्ट में काम कर रहे संवेदक को के साथ चंबल रिवर फ्रंट पर चल रहे निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। यहां स्थापित किए जा रहे विश्व कीर्तिमान एवं नदी के दोनों किनारों पर विकसित किए जा रहे रिवर फ्रंट के निर्माण कार्यों को उन्होंने मौके पर जाकर हर पॉइंट के बारे में अधिकारियों से फीडबैक लिया। प्रोजेक्ट को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि चंबल रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट कोटा को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने वाला प्रोजेक्ट साबित होगा।
देश ही नहीं दुनिया भर से पर्यटक चंबल रिवर फ्रंट को देखने के लिए आएंगे । जिससे कोटा में रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे। निरीक्षण के दौरान मुख्यालय से आए चीफ इंजीनियर एम एल चौधरी ने ने भी रिवर फ्रंट पर बेजोड़ इंजीनियरिंग से किए जा रहे हैं निर्माण कार्यों का जायजा लिया।
