Mon. Sep 28th, 2026

पालिका बोर्ड बैठक में 51 लाख रुपये का बजट पास

जसपुर। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में 51 लाख रुपये का बजट पास किया गया है। शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष मुमताज बेगम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभासदों को नगर पालिका की आय की जानकारी अधिशासी अधिकारी ने दी। सभासदों ने सर्वसम्मति से 51 लाख सड़सठ हजार रुपये लाभ का बजट पास किया।
सभासदों ने नगर पालिका की ओर से कूड़ा एकत्र करने में गृह स्वामियों से यूजर चार्ज वसूलने का प्रस्ताव पारित किया। ईओ शाहिद अली ने कहा कि प्रदेश सरकार ने भी गृह स्वामियों से यूजर चार्ज वसूलने के निर्देश दिए हैं। सभासद ने एजेंडे में शामिल अन्य प्रस्तावों को बोर्ड की अगली बैठक में रखने का प्रस्ताव रखा जिसे स्वीकार कर लिया गया।

विधायक आदेश चौहान ने गृह कर गृह स्वामी की हैसियत के हिसाब से निर्धारित करने के लिए तथा पुरानी नगरपालिका चौक पर सब्जी व अन्य सामान का सचल ठेला लगवाने के लिए नगर पालिका बोर्ड से ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए भूमि खरीदने का सुझाव दिया। कहा कि इस बार उन्होंने ट्रचिंग ग्राउंड का मुद्दा विधानसभा में उठाया है।
बैठक में पालिकाध्यक्ष की ढाई लाख रुपये वित्तीय पावर करने, तहबाजारी ठेकेदार की आरसी जारी करने, बस अड्डे पर बनी दुकानों को नीलाम करने, ठाकुरद्वारा बस स्टेंड पर शौचालय बनाने, पालिका क्षेत्र में लगे पोल, ट्रांसफामरों से किराया वसूलने, पालिका कार्यालय को शिफ्ट करने, लकड़ी मंडी में स्थित तालाब का सौंदर्यीकरण करने के प्रस्ताव पारित किए गए। इस अवसर पर सुभाष शर्मा, जाकिर हुसैन, रूपा देवी, गजराज चौहान, सुधीर कुमार, सुभाष कुमार, नीरज कुमार, नफीसा बानो, हाजी यूसूफ, राजरानी, सत्येंद्र कुमार, जाकिर हुसैन, कमल कुमार, विमल चौहान, कुलवंत सिंह, धमेंद्र जोशी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *