Sat. Jul 18th, 2026

रीयल मैड्रिड की जीत में चमके करीम बेंजेमा, केल्टा विगो के खिलाफ दागे दो गोल

बार्सिलोना,  रीयल मैड्रिड के करीम बेंजेमा ने चोट से उबर कर वापसी करते हुए स्पेनिश लीग ला लीगा के मुकाबले में केल्टा विगो के खिलाफ अपनी टीम को 2-1 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

बेंजेमा पैर में चोट के कारण दो सप्ताह तक मैदान से बाहर थे। लेकिन उन्होंने इस मुकाबले में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। इससे पहले, बेंजेमा ने 19वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल कर रीयल मैड्रिड को बढ़त दिलाई जो पहले हाफ तक बरकरार रही। हालांकि, दूसरे हाफ के शुरुआत में केल्टा विगो के लिए नोलिटो ने 52वें मिनट में जावी गालान के पास पर गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। लेकिन बेंजेमा ने 69वें मिनट में मिली पेनाल्टी को गोल में बदलकर रीयल मैड्रिड को एक बार फिर बढ़त दिलाई। टीम ने इस बढ़त को अंतिम सीटी बजने तक बरकरार रखा। अन्य मुकाबलों में लेवांटे ने विलारीयल को 2-0 से, एटलेटिको मैड्रिड ने एलावेस को 4-1 से और गेटाफे ने मार्लोका को 1-0 से हराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed