Wed. Sep 30th, 2026

हाफ मैराथन में कृष्ण पंवार वंदना और प्रणव ने मारी बाजी

संस्थान खेल परिषद और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की ने हाफ मैराथन 2022 का आयोजन किया। इसमें आईआईटी रुड़की, बीईजी, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ, सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट रुड़की और उसके आस-पास के चुनिंदा शैक्षणिक संस्थानों के कुल 450 एथलीटों ने भाग लिया। इसके साथ ही महिला वर्ग के लिए हाफ-मैराथन 11 किमी लाल बहादुर शास्त्री ग्राउंड, आईआईटी रुड़की से मेहवार ब्रिज, रुड़की के पिछले भाग तक और पुरुषों के लिए 21 किमी लाल बहादुर शास्त्री ग्राउंड से होती हुई आईआईटी रुड़की और कलियर ब्रिज रुड़की से मेहवार ब्रिज, रुड़की के पिछले भाग तक थी। आईआईटी के उप निदेशक प्रोफेसर मनोरंजन परिदा ने इस मैराथन को झंडा दिखाकर रवाना किया। फिर बाद में पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि आईआईटी के निदेशक प्रोफेसर एके चतुर्वेदी ने भाग लिया। मौके पर प्रो. अजीत के चतुर्वेदी ने कहा कि हाफ मैराथन प्रतिभागियों के बीच धीरज और सहनशक्ति का एक अलग स्तर लाता है। हाफ मैराथन की तैयारी करना और उसमें भाग लेना सम्भवतः हमारी फिटनेस को बेहतर बनाने का सबसे अच्छा तरीका है। हम इसे सर्दियों के मौसम के लिए आईआईटी रुड़की के खेल कैलेंडर का एक अभिन्न हिस्सा बनाने की योजना भी बना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *