Wed. Aug 12th, 2026

जनता दर्शन में सात शिकायतों का किया निस्तारण

एडीएम रामजी शरण शर्मा ने जनता दर्शन कार्यक्रम में आम लोगों की शिकायतों को सुना। सोमवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में 7 शिकायतें सामने आई। शिकायतों को लेकर एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये।

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में जनता दर्शन कार्यक्रम ग्राम कटाल्डी निवासी मंत्री प्रसाद लखेड़ा ने अपनी शिकायत में कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-94 के चौड़ीकरण से ग्राम कटाल्डी के खसरा संख्या 309 से 313 तक खेत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिसका प्रतिकर नहीं दिया जा रहा है। जिस पर एडीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के दौरान ऐसी सभी संपत्तियों के संयुक्त स्थलीय निरीक्षण के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था ने एनएच से प्रभावित को सूची बनाये। जिसके आधार पर विभाग तत्काल प्रतिकर के भुगतान की कार्यवाही करे। प्रतापनर रामोलगांव निवासी पदम सिंह मिश्रवान ने अपनी फरियाद में कहा कि लम्बगांव-बिजपूर-पनियाला मोटर मार्ग 6,7,8 पर अधिकारियों के कहने पर वर्ष 2018-19 में आरआर ड्राई वाल, सिलिक सफाई, नाली निर्माण एवं झाड़ी कटान का कार्य करवाया गया था। जिसका भुगतान अब तक नहीं किया गया है। मामले में अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रांतीय खण्ड बौराड़ी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये। क्युलागी थौलधार निवासी रमेश सिंह रावत ने कहा कि एक इंटर कॉलेज ने आगामी परिषदीय परीक्षा में शामिल होने के लिए 10वीं व 12वीं के छात्रों के प्रवेश पत्र प्राप्त करने के दौरान 200 रुपये प्रति छात्र लिए गए हैं, जो कि उचित नहीं है और प्रबंधक पर कार्यवही की मांग की। जिस पर एडीएम ने मुख्य शिक्षाधिकारी को आवश्यक जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिये। नई टिहरी निवासी देवेंद्र नौडियाल ने कहा कि नई टिहरी नगर क्षेत्र की आंतरिक सड़कों की स्थिति अत्यंत खराब है। जिस कारण आये दिन नागरिकों को परेशनियों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में ईई सतीश नौटियाल, डीडीओ सुनील कुमार, डीपीआरओ बबीता शाह, समाज कल्याण अधिकारी किशन सिंह चौहान आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed