Mon. Nov 23rd, 2026

रोजगार परक शिक्षा पर जोर दिया

चमन लाल महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय की ओर से कंप्यूटराइज्ड अकाउंटिंग टैली का साप्ताहिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। पाठ्यक्रम विशेषज्ञ गुलाम साबिर ने छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला का आरंभ प्रबंध समिति अध्यक्ष राम कुमार और प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। प्रबंध समिति अध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने कहा कि सभी छात्र छात्राएं इस तरह के रोजगार परक कार्यशाला में हिस्सा लेकर अपना विकास करें। संकाय अध्यक्ष डॉ. देवपाल ने कहा कि इस तरह की कार्यशाला छात्र-छात्राओं के कौशल विकास के लिए आवश्यक है। इस दौरान डॉ. किरण शर्मा, डॉ. श्वेता, डॉ. अनुराग शर्मा, जितेश बगड़वाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *