Tue. Sep 29th, 2026

एसी मिलान बढ़त बनाने से चूका

मिलान,  एसी मिलान को हमलावर तेवर अपनाने के बावजूद बोलोग्ना से गोलरहित ड्रा खेलना पड़ा जिससे वह इटालियन लीग सीरी-ए में शीर्ष पर तीन अंक की बढ़त बनाने से चूक गया। इस परिणाम का मतलब है कि एसी मिलान दूसरे नंबर की टीम नापोली से केवल एक अंक आगे है। अभी सात दौर के मैच खेले जाने बाकी हैं। मौजूदा चैंपियन इंटर मिलान की टीम एसी मिलान से चार अंक पीछे है लेकिन उसने एक मैच कम खेला है। मिलान ने गोल करने के 33 प्रयास किए लेकिन गोल करने में नाकाम रहा।

लंदन,  आर्सेनल को क्रिस्टल पैलेस के हाथों प्रीमियर लीग मुकाबले में 0-3 की हार मिली। इस हार से आर्सेनल के शीर्ष-4 में जगह बनाने की उम्मीदों को झटका लगा है। क्रिस्टल पैलेस की ओर से जीन फिलिप मातेता ने 16वें, जार्डन एंड्रयू ने 24वें और विलफ्राइड जाहा ने 74वें मिनट में गोल दागे। आर्सेनल की टीम फिलहाल 54 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *