Sun. Nov 22nd, 2026

सोनाक्षी, पूजा और काजल ने मारी बाजी

पीजी कॉलेज नई टिहरी में गृह विज्ञान विभागीय परिषद की ओर से दो दिवसीय टाई एंड डाई, व्यंजन एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिायोगिता का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रेनू नेगी ने किया।

पीजी कॉलेज में आयोजित टाई एंड डाइ प्रतियोगिता में सोनाक्षी राज, विनीता, अलीशा, व्यंजन में पूजा चौहान, लाइसा खान, काजल तथा रंगोली प्रतियोगिता में काजल, रुपाली, पूजा और शीतल रावत ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में डॉ. इंदिरा जुगरान, कविता काला,रजनी गुसाईं, साक्षी शुक्ला, माधुरी कोहली, मीना चौहान, मधुबाला, बीना ने निर्णायक की भूमिका निभाई। गृह विभाग की असिस्टेंट प्रो. पुष्पा कुमारी तथा डॉ. प्रीति शर्मा ने प्रतियोगिता में सहयोग करने पर शिक्षकों और कर्मचारियों का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *