Fri. Aug 14th, 2026

पॉलीटेक्निक शिक्षकों ने मंत्री से की मुलाकात

हल्द्वानी। राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेजों के संविदा शिक्षकों (प्रवक्ता, अनुदेशक, प्रोग्रामर) ने देहरादून में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से मुलाकात की। इस दौरान शिक्षकों ने उन्हें तकनीकी शिक्षा विभाग मिलने पर बधाई दी। पॉलीटेक्निक संविदा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष खगेंद्र अवस्थी ने बताया कि मंत्री उनियाल ने संविदा शिक्षकों को पुनः नियुक्ति के संबंध में जल्द शासनादेश जारी करने का भरोसा दिया है। मुलाकात करने वालों में संघ के प्रदेश महामंत्री दीपक पंत, महिला प्रदेश अध्यक्ष नलिनी राणा आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed