Sat. Aug 15th, 2026

वॉलीबाल व कबड्डी में विजेता बनी बीपीएड की टीम

राठ महाविद्यालय पैठाणी के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में कमला व सूरज अव्वल रहे। वॉलीबाल व कबड्डी के बालक वर्ग में बीपीएड विभाग की टीम विजेता बनी।

राठ महाविद्यालय पैठाणी के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसबीआई पैठाणी के शाखा प्रबंधक अमित कुमार तिवाड़ी ने किया। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में शुभम गुप्ता द्वितीय व अशोक कुमार तृतीय रहे। बालिका वर्ग में रक्षा नेगी ने दूसरा व रश्मि ने तीसरा स्थान हासिल किया। 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में गणेश कंडारी पहले, साबर सिंह दूसरे व हिमांशु तीसरे स्थान रहे। बालिका वर्ग में संगीता प्रथम, रीना द्वितीय व श्वेता तृतीय स्थान पर रही। 1500 मीटर दौड बालिका वर्ग में स्तुति नेगी, साधना व रेखा और बालक वर्ग में गणेश कंडारी, राहुल कुमार व हिमांशु ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। लंबीकूद बालक वर्ग में अनमोल शर्मा पहले, साजिद दूसरे व अभिनव बर्त्वाल तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में आकृति प्रथम, दीक्षा द्वितीय व नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी व वॉलीबाल बालक वर्ग में बीपीएड विभाग की टीम विजेता बनी। कबड्डी में कला संकाय की टीम व वॉलीबाल में बीएड की टीम उपविजेता रही। बीपीएड की छात्रा दीपा कोश्यारी ने ताइक्वांडों के मुख्य कौशलों का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्राचार्य डा. जितेंद्र नेगी, क्रीड़ा सचिव डा. गोपेश कुमार सिंह, डा. प्रवेश कुमार, अखिलेश सिंह, राम सिंह नेगी, राजकुमार पाल, मंजीत भंडारी, मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed