Fri. Oct 2nd, 2026

चिड़ावा:एक्साइज एंड कस्टम इंस्पेक्टर बने आशीष, लोगों ने दी बधाई

चिड़ावा गांव किशोरपुरा निवासी अंतरराष्ट्रीय एथलीट व उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य टिकट निरीक्षक रामनिवास डारा के पुत्र आशीष चौधरी ने एसएससी सीजीएल में सफलता प्राप्त की है। आशीष के पिता ने बताया कि आशीष को एक्साइज एंड कस्टम इंस्पेक्टर का पद मिला है। आशीष ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है। आशीष की इस उपलब्धि के बाद बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय एथलीट डारा के बड़े बेटे मनीष चौधरी भारतीय सेना में मेजर के पद पर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed